{"_id":"6585f181228f2987e504be16","slug":"case-of-contempt-of-court-registered-against-ashok-the-mastermind-of-the-double-murder-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-10868-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक पर न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक पर न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज
Sat, 23 Dec 2023 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 23 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
गजरौला। दोहरे हत्याकांड के मास्टर माइंड अशोक के खिलाफ न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज कराया गया है। अदालत में हाजिर नहीं होने के कारण उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।
बीते नौ अक्तूबर की रात गजरौला थाना क्षेत्र के गांव गुलालपुर के जंगल में अनिरुद्ध व रतनपाल भाटी की नल के हत्थे व बलकटी से हत्या की गई। दोनों जंगल में फार्म हाउस पर रहते थे। हत्या का आरोप सिंभावली थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव निवासी अशोक पर है। वह दोहरे हत्याकांड का मास्टर माइंड है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जिसके चलते उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। उसके घर कुर्की के नोटिस चस्पा किए गए। 21 दिसंबर तक न्यायालय में हाजिर होने को कहा, लेकिन वह न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। पुलिस के भी हाथ नहीं लगा। जिसके चलते उसके खिलाफ न्यायालय की अवमानना का केस दर्ज कराया गया है। सीओ श्वेताभ भास्कर ने पुष्टि की है।