फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Case filed against pickup driver who hit school van after 33 hours

Amroha News: स्कूल वैन को टक्कर मारने वाले पिकअप चालक पर 33 घंटे बाद केस दर्ज

Sun, 20 Jul 2025 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sun, 20 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Case filed against pickup driver who hit school van after 33 hours
हसनपुर (अमरोहा)। गजरौला-हसनपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 7:20 बजे स्कूली वैन और पिकअप की भिड़ंत में एक छात्रा और शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि 13 बच्चे घायल लो गए। इनमें से दो बच्चों व एक शिक्षिका की हालत अभी भी गंभीर है। पुलिस ने हादसे के 33 घंटे बाद पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाल क्षेत्र के गांव गांव सहसौली में आईपीएस इंटरनेशनल स्कूल है। वहां पर रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह को भी बच्चे वैन में बैठकर स्कूल जा रहे थे। मनोटा पुल के नजदीक सामने से आ रही पिकअप से वैन की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में छात्रा अनाया (6) की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि शिक्षिका निशा (24) की उपचार के दौरान अमरोहा के अस्पताल में मौत हुई थी। हादसे में एक शिक्षिका, वैन चालक व 13 बच्चे घायल हो गए थे। इनमें से शिक्षिका व दो बच्चों का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक शिक्षिका निशा के भाई विशाल की तहरीर पर अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हालांकि प्रथम दृष्टतया इस हादसे में दोषी माना जा रहा पिकअप चालक पुलिस हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed