फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bus service from Amroha to Ayodhya from today

Amroha News: अमरोहा से अयोध्या के लिए बस सेवा आज से

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Bus service from Amroha to Ayodhya from today
अमरोहा। अमरोहा बस अड्डे से अयोध्या दर्शन के लिए आज मंगलवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। बस आज दोपहर 12 बजे डिपो से रवाना होगी। जिसकी शुरुआत नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरी गोस्वामी करेंगे। रोडवेज बस का संचालन शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जिसको लेकर देशभर में लोगों के अंदर उत्साह है। अमरोहा से अयोध्या जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। लोगों को ट्रेन के अलावा निजी या फिर बुकिंग के वाहन के जरिए ही अयोध्या जाना पड़ता था। लेकिन अब अमरोहा बस अड्डे से सीधा रोडवेज बस से अयोध्या दर्शन करने के लिए जा सकेंगे। इसके लिए आज मंगलवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू हो जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद शफी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर बारह बजे डिपो से एक बस अयोध्या के लिए रवाना होगी। इसके अलावा 17 जनवरी से रोजाना सुबह 8 बजे बस अयोध्या के लिए जाएगी। जबकि सुबह आठ बजे ही अयोध्या से अमरोहा के लिए एक बस प्रस्थान करेगी। वहीं भक्तों की संख्या बढ़ने के साथ बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। अमरोहा से अयोध्या की दूरी करीब 550 किलो मीटर है। किराया निर्धारित किया जा रहा है। बसों में यात्रा के दौरान भगवान श्रीराम के भजन बजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed