{"_id":"6712c63a3b94f91072068684","slug":"bus-frequency-will-increase-on-deepawali-and-bhaiya-dooj-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-127856-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: दीपावली और भैया दूज पर बढ़ेंगे बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: दीपावली और भैया दूज पर बढ़ेंगे बसों के फेरे
विज्ञापन
अमरोहा।
दीपावली और भैया दूज पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। परिवहन विभाग ने त्योहार पर बसों के फेरे बढ़ाने और रोडवेज बस अड्डे पर यात्री मित्र की तैनाती करने का फैसला किया है। वहीं, लोकल रूटों पर बसों के फेरे दीपावली से तीन दिन पहले और तीन दिन बाद तक जारी रहेंगे।
दीपावली और भैया दूज को देखते हुए अमरोहा रोडवेज डिपो में पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मौजूदा समय में डिपो में 80 बसें संचालित हैं, जो लोगों को दिल्ली, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, मेरठ समेत जगहों पर पहुंचाती हैं। त्योहार को लेकर रोडवेज प्रशासन सक्रिय हो गया है। बताया जा रहा है कि वर्कशाप में रखी पुरानी बसों को मरम्मत करके तैयार किया जा रहा है। पिछले दिनों कुछ नई बसें भी मिली हैं। बसों की आवश्यकता हो तो तुरंत उपलब्ध हो सकें। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि दिल्ली और आगरा रूट पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी, जिससे मुसाफिरों को परेशानी न हो। भाई दूज पर अतिरिक्त बस चलाने के लिए चालक-परिचालकों के लिए भी विशेष योजना बनाई जाएगी। लोकल रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाये जाएंगे। जिससे यात्रियों को दिक्कत न हो।