फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Brother-in-law gang-raped sister-in-law, made obscene videos

Amroha News: देवरों ने भाभी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law gang-raped sister-in-law, made obscene videos
अमरोहा। परिजनों की गैर मौजूदगी में दो देवरों ने भाभी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिए। परिजनों से शिकायत करने पर उन्हें वायरल करने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यह मामला नौगांवा सादात कस्बे का है। यहां पर कारोबारी का परिवार रहता है। उनकी बेटी की शादी अक्तूबर 2014 को नौगांवा सादात थानाक्षेत्र के एक ही गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता का पति सीधे स्वभाव का है। 26 नवंबर की शाम करीब साढ़े छह बजे विवाहिता का पति घर से बाहर गया हुआ था। घर में कोई नहीं था। तभी महिला के दो देवरों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं अपने मोबाइल से अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए।
विज्ञापन

परिजनों से शिकायत करने पर वीडियो-फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए भाग गए। पति के घर लौटने पर विवाहिता ने आपबीती बताई तो हंगामा हो गया। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले में विवाहिता की शिकायत पर उसके दोनों देवरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed