फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   block pramukh will take oath on20

ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण 20 को, तैयारी ने पकड़ा जोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
block pramukh will take oath on20
अमरोहा। ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण 20 जुलाई को है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। एसडीएम दिन में 11 बजे ब्लॉक प्रमुखों को शपथ दिलाएंगे। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। अप्रिय घटना से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त रहेगी।
विज्ञापन

जिले में छह ब्लॉक हैं। कुल 683 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया है। फिलहाल ब्लॉक प्रमुखों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। पंचायती राज विभाग ने शनिवार को शपथ ग्रहण की तिथि जारी की। इसके बाद डीपीआरओ कार्यालय हरकत में आ गया। शपथ ग्रहण कराने के लिए अधिकारियों को नामित किया गया। एसडीएम नौगांवा सादात अशोक शर्मा द्वारा अमरोहा में शपथ दिलाई जाएगी। वहीं एसडीएम विवेक यादव जोया में ब्लॉक प्रमुख को शपथ दिलाएंगे, जबकि हसनपुर में एसडीएम विजय शंकर, धनौरा में एसडीएम मांगेराम चौहान को शपथ दिलाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डिप्टी कलक्टर इंद्रनंदन सिंह को गंगेश्वरी जबकि डिप्टी कलक्टर संजय बंसल ब्लॉक गजरौला में शपथ दिलाएंगे। डीपीआरओ वाचस्पति झा ने बताया कि ब्लॉक प्रमुखों को 20 जुलाई को शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इसके बाद बीडीसी सदस्यों का शपथ ग्रहण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed