फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   blame on police

दोहरे हत्याकांड के खुलासे में पुलिस पर खेल करने का आरोप लगाकर परिजनों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
blame on police
अमरोहा। दोहरे हत्याकांड का 64 घंटे के भीतर खुलासा कर अफसरों की नजरों में पीठ थपथपाने वाली गजरौला पुलिस शक के घेरे में आ गई है। शनिवार को हसनपुर विधायक महेंद्र खडगवंशी के साथ मोहम्मदाबाद और कासमाबाद के मृतकों के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। गजरौला पुलिस पर सुफियान और रामनिवास की हत्या के खुलासे में खेल करने का आरोप लगाया। खुलासे से संतुष्ट नहीं होने की बात कही। आरोप लगाया कि हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुल्तान है जबकि, पुलिस ने साठगांठ कर उसे षड्यंत्र का आरोपी बना दिया है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि हत्या शराब ठेकेदार सुल्तान ने अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर की थी। इसका खुलासा खुद सेल्समैन सूरज ने पुलिस की पूछताछ के दौरान किया था। पुलिस ने सूरज के बयानों की वीडियो भी बनाई थी लेकिन पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे की पूरी कहानी ही बदल दी है। यही वजह है कि गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस ने शराब ठेकेदार सुल्तान को दोनों आरोपियों के साथ पत्रकारों के सामने पेश नहीं किया, और न उनके साथ जेल भेजा गया। विधायक के साथ दोनों के परिजन एसपी सुनीति से मिले और प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर सुल्तान को हत्या का आरोपी बनाने और उसके अन्य दोनों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। इस दौरान जबर सिंह, भोजवीर, विपिन कुमार, बलकरन सिंह, रईसुद्दीन, मुर्सलीन खान, भौजवीर, बुलनियाद, शाहबुद्दीन, काले, यादराम सिंह, मोहब्बत, शाहबुद्दीन, बुनियाद अली, सेवा गिरी, शकील अहमद, फारुख, बृजकिशोर, मूलचंद आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed