{"_id":"6a9f1e512f9ba6c39306c705","slug":"bku-shankar-thundered-at-the-collectorate-over-farmers-issues-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-172405-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू शंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: किसानों की समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट पर गरजी भाकियू शंकर
विज्ञापन
अमरोहा। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन शंकर ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने कृषि लागत, सिंचाई, बिजली, गन्ना मूल्य और ग्रामीण क्षेत्रों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।
अध्यक्षता विक्रम पवार और संचालन मास्टर सत्यवीर सिंह ने किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि बढ़ती कृषि लागत, कर्ज, सिंचाई और बिजली की समस्याओं से किसान आर्थिक संकट में है। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर पांच लाख रुपये करने की मांग की।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने कहा कि संगठन किसान और आमजन की समस्याएं लगातार सरकार व प्रशासन के सामने उठाता रहा है।जिलाध्यक्ष नेमपाल सिंह ने कहा कि करीब 15 वर्षों से निर्माणाधीन मध्य गंगा नहर फेज-2 में अब तक पारदर्शी रोस्टर जारी नहीं किया गया है। उन्होंने डिडौली क्षेत्र में 132 केवी विद्युत केंद्र स्थापित करने, जर्जर लाइन व ट्रांसफार्मर बदलने और ओवरलोड की क्षमता बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रवक्ता मास्टर सत्यवीर सिंह ने आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग रखी।किसानों ने अमरोहा विकास प्राधिकरण व जिला सहकारी बैंक के बोर्ड का गठन, ब्रजघाट-मुरादाबाद सर्विस रोड समेत रजापुर, काफूरपुर, चांदनगर, धतौड़ा, कोलरिया आदि जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण, गजरौला में ट्रामा सेंटर, तिगरी धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने, विद्युत उप डाकघर खोलने और ग्रामीण क्षेत्रों में वायरल फीवर की रोकथाम के लिए चिकित्सा व्यवस्था व फॉगिंग कराने की मांग की।
दोपहर करीब दो बजे विभिन्न विभागों के अधिकारी व प्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने निस्तारण का आश्वासन दिया। धरने में सतेंद्र सिंह, आफताब एहसान, जितेंद्र सिंह, कैप्टन सुरेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, एडवोकेट अमित कुमार, मनोज कुमार, रवि, पप्पू प्रधान और राहुल कुमार मौजूद रहे।