फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BKU leaders distributed two and a half quintals of laddus on the announcement of withdrawal of agricultural law

कृषि कानून वापसी के एलान पर भाकियू नेताओं ने बांटे ढाई क्विंटल लड्डू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
BKU leaders distributed two and a half quintals of laddus on the announcement of withdrawal of agricultural law
कैलसा चौराहे पर मिठाई-खिलाकर खुशी मनाते भाकियू टिकैत के पदाधिकारी। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। तीन नए कृषि कानूनों के वापस होने की घोषणा के बाद भाकियू टिकैत गुट के नेताओं ने कैलसा में लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया और एमएसपी पर कानून बनाने की मांग की।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ब्लाक उपाध्यक्ष योगेश चौधरी के नेतृत्व में तमाम किसान कैलसा में एकत्र हुए और कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा पर हर्ष जताया। कहा कि गुरु पर्व पर तीनों कृषि कानून वापस लेना किसानों की जीत हैै। किसान लंबे समय से इन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे थे। अब सरकार से एमएसपी पर वार्ता होगी। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानूूनों को वापस लेने में लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। यह लड़ाई पूरे एक साल चली। न जाने कितने किसान शहीद हो गए।
विज्ञापन

वहीं लखीमपुर कांड भी इसकी ही देन है। जहां पर किसानों के ऊपर एक मंत्री के बेटे ने तानाशाही दिखाते हुए अपनी गाड़ी चढ़ा दी थी। सरकार ने आज तक मंत्री को बर्खास्त नहीं किया है। हालांकि सरकार ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली और दोषियों को जेल भेजा है। अब हमारी मांग है कि सरकार एमएसपी पर लिखित सहमति दे। इसके साथ ही किसानों की अन्य समस्याएं भी शीघ्र पूरी की जाएं। इस दौरान किसान नेताओं ने ढाई क्विंटल लड्डू बांटे। इससे पहले लड्डू खरीदने के गांव में चंदा इकट्ठा किया गया था। इस दौरान मुख्य रूप से महेंद्र सिंह, होमपाल सिंह, तरुण चौधरी, मनोज चौधरी, विपिन चौधरी, निपुण चौधरी, राजेंद्र सिंह, मोहित कुमार, महावीर सिंह, सुशील कुमार, बलवंत सिंह, नरेंद्र सिंह, महकार सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

कैलसा में कार सवारों को लड्डू बांटते भाकियू टिकैत गुट के नेता।

कैलसा में कार सवारों को लड्डू बांटते भाकियू टिकैत गुट के नेता।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed