फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   BJP government is implementing its promises: Deputy Chief Minister

भाजपा सरकार वादों को जमीन पर उतार रही : उप मुख्यमंत्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
BJP government is implementing its promises: Deputy Chief Minister
अमरोहा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों, किसानों और आम जनता के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है। पहले की सरकारों ने केवल वादे किए, जबकि भाजपा सरकार अपने हर संकल्प को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत घर-घर शौचालय बनवाए गए हैं और अब गांव-गांव पानी की टंकियां बनाकर लोगों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम रविवार शाम जोया-अमरोहा मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। निर्धारित समय शाम साढ़े पांच बजे था, लेकिन वह करीब एक घंटे पहले ही भाजपा कार्यालय पहुंच गए। यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


अपने संबोधन में ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के जनहित की योजनाओं को लागू कर रही है। पात्र लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों के अपने घर का सपना पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है और अपराधी सलाखों के पीछे हैं। कानून का राज स्थापित हुआ है तथा महिलाएं और बेटियां खुद को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।

उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है।


कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम गजरौला स्थित जुबिलेंट फैक्टरी के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, धनौरा विधायक राजीव तरारा, हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरि गोस्वामी, पूर्व विधायक देवेंद्र नागपाल, राजीव चौहान, पूरन सिंह सैनी, राकेश कुमार वर्मा, मनोज वर्मा, कृष्ण कुमार, विजय पांडेय और शुभम चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed