{"_id":"677597ce26843fdc90073241","slug":"bhakiyu-united-front-called-the-government-anti-farmer-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-131815-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा ने सरकार को किसान विरोधी करार दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: भाकियू संयुक्त मोर्चा ने सरकार को किसान विरोधी करार दिया
Thu, 02 Jan 2025 01:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा की बैठक में सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि सरकार एक ओर किसानों का अन्नदाता कहती है तो दूसरी ओर उनका शोषण करने से बाज नहीं आ रही है। बैठक में गन्ने का रेट नहीं बढ़ाने पर सरकार की आलोचना की गई। भाकियू संयुक्त मोर्चा की बैठक बुधवार को ग्राम फंदेड़ी में आयोजित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि यह बेहद शर्म की बात है। स्वयं को किसान हितैषी बताने वाली सरकार ने अभी तक गन्ने का रेट घोषित नहीं किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने की मांग की। आरोप लगाया गया कि सरकार किसानों की भूमि को छीनने का प्रयास कर रही है। किसानों की भूमि कम होती जा रही है। किसानों की भूमि लेकर उसे कौड़ियों के दाम पर पूंजीपतियों को दिया जा रहा है। बैठक में गन्ने का रेट घोषित करने व छुट्टा पशुओं को गोशाला में भेजने की मांग की गई। गांव निवासी राशिद अब्बास ने अपने समर्थकों के साथ संयुक्त मोर्चा की सदस्यता ली। विजयवीर सिंह, रवि चौधरी, अरुण सिद्धू, मयंक धारीवाल, राहुल सिद्धू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन