फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Ban on immersion in the Ganges of Dev idols

Amroha News: देव प्रतिमाओं के गंगा में विसर्जन पर लगाई रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Ban on immersion in the Ganges of Dev idols
गजरौला। भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां गंगा में विसर्जित नहीं की जाएंगी। तिगरी में उनको तट बांध के निकट पुराने तालाब में और ब्रजघाट में गंगा पुल के नीचे गड्ढे खोद कर उनमें जल भर कर मूर्तियों को विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिरों में भगवान गणेश और अन्य देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित कर विधिविधान से प्रतिदिन आराधना की जाती है। गणेश महोत्सव संपन्न हाेने पर मूर्तियों को गंगा में विसर्जित किया जाता है। मगर एनजीटी ने गंगा और अन्य नदियों में प्रतिमाएं विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसका मानना है कि मूर्तियां पत्थर, प्लास्टिक और लोहे की होती हैं। जिसे जल में प्रवाहित करने से नदियों में प्रदूषण बढ़ता है। उनमें तरह-तरह का रसायन युक्त रंग भरा जाता है। जो जल को जहरीला करता है।
विज्ञापन

नदियों को प्रदूषण से बचाने के लिए एनजीटी ने भगवान गणेश व अन्य मूर्तियों को गंगा व अन्य नदियों में विसर्जित न करने के निर्देश दिए हैं। जिसका पालन कराने के लिए पुलिस ने गणेश महोत्सव आयोजकों और गजानन सेवा समिति के पदाधिकारियों से मूर्तियों को गंगा जल में विसर्जित न करने को कहा है। श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा को देखते हुए तिगरी में तट बांध किनारे पुराने तालाब में मूर्तियां विसर्जित करने का स्थान बताया है। उस तालाब में गंगा का जल भर जाता है। तालाब में विसर्जन से गंगा भी प्रदूषित होने से बच जाएगी और आस्था भी बनी रहेगी। इसी तरह अमरोहा जिले की सीमा में ब्रजघाट में मूर्तियां विसर्जित करने के लिए पुल के नीचे गड्ढे खोद कर उनमें गंगा जल भरा जाएगा, जबकि जो श्रद्धालु हापुड़ जिले की सीमा में ब्रजघाट में मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए ले जाएंगे, उनसे नहर में विसर्जन कराया जाएगा। सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह का कहना है कि एनजीटी के आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed