{"_id":"6538c042cf320a8dec00c753","slug":"attempt-to-murder-a-girl-who-had-a-love-marriage-with-a-youth-from-a-different-community-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार का दुश्मन परिवार: गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या की कोशिश, मां-भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार का दुश्मन परिवार: गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती की हत्या की कोशिश, मां-भाई गिरफ्तार
Wed, 25 Oct 2023 12:44 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 25 Oct 2023 12:44 PM IST
सार
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर में अजयवीर सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी सोनम ने मोहल्ले के ही रहने वाले अरुण कुमार गुर्जर से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैर बिरादरी के युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती को उसकी मां और भाई ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। बाद में गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मां और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मोहल्ला पुष्कर नगर में अजयवीर सिंह का परिवार रहता है। उनकी बेटी सोनम ने मोहल्ले के ही रहने वाले अरुण कुमार गुर्जर से चार महीने पहले प्रेम विवाह किया है। दोनों कोचिंग सेंटर चलाते हैं। आरोप है कि इस दौरान सोनम की मां ने शादी के छह महीने बाद रीति-रिवाज से दोनों का विवाह करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब मां शशि और भाई बिट्टू शादी के खिलाफ हो गए हैं। दोनों सोनम और उसके पति अरुण कुमार को जान से मारने की फिराक में लगे हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि 20 अक्तूबर की शाम 7:30 बजे मां शशि और भाई बिट्टू सोनम को घर के कमरे में ले गए और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश करने लगे। सोनम के शोर मचाने पर उसका पति अरुण आ गया और उसने बचाया। इतना ही नहीं दो दिन बाद फिर भाई बिट्टू अपने अज्ञात साथी के साथ घर आया और गली-गलौज करने लगा। सोनम और उसके पति अरुण कुमार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित दंपती ने अपनी जान को खतरा बताते हुए देहात थाना पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि हत्या की कोशिश के आरोप में पीड़िता की मां शशि और भाई बिट्टू को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। सोनम जाट बिरादरी से है, जबकि अरुण कुमार गुर्जर है। गैर बिरादरी में शादी करने को लेकर सोनम के परिजन नाराज है। सोनम का पिता अजयवीर सिंह हत्या के पुराने किसी मामले में जेल में बंद है।