फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Attacked with sticks for protesting against passing lewd remarks on women

Amroha News: महिलाओं पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला

Thu, 03 Apr 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Apr 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Attacked with sticks for protesting against passing lewd remarks on women
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

महिलाओं पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर दबंगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। आरोपियों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के रिश्तेदारों की कार में भी तोड़फाेड़ की। बचाव में आईं महिलाओं पर भी हमला किया। पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण एक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। मंगलवार को वह सेवानिवृत्त कार्यक्रम में अमरोहा में थे। उनके घर पर सिर्फ महिलाएं थीं। इस दौरान उनके घर पर रिश्तेदारों की कार आईं। जिसमे से कुछ महिलाएं उतरीं तो गांव के ही वेदपाल, सतेंद्र और बब्बू महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसने लगे। महिलाओं ने विरोध किया तो तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। कार में तोड़फोड़ की। महिलाओं पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया मामले में केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed