फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Assets worth 57.66 lakh of three gangster accused attached

गैंगेस्टर के तीन आरोपियों की 57.66 लाख की संपत्ति कुर्क

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 01:12 AM IST
सार

तीन गैंगेस्टर के आरोपियों की 57.66 लाख की संपत्ति को पुलिस-प्रशासन ने कुर्क कर दिया। जिसके बल पर तीनों ने लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली थी। शुक्रवार को तहसीलदार धनौरा भगत सिंह थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ वारसाबाद और फौंदापुर पहुंचे।

विज्ञापन
Assets worth 57.66 lakh of three gangster accused attached

विस्तार

तीन गैंगेस्टर के आरोपियों की 57.66 लाख की संपत्ति को पुलिस-प्रशासन ने कुर्क कर दिया। तीनों आरोपियों में एक फौंदापुर और दो वारसाबाद के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

सीओ मंडी धनौरा अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव वारसाबाद निवासी रविंद्र व चंद्रपाल और नजदीकी गांव फौंदापुर निवासी पुष्पेंद्र के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। तीनों ही शराब का अवैध धंधा करते थे। जिसके बल पर तीनों ने लाखों रुपये की संपत्ति अर्जित कर ली थी। डीएम ने 30 सितंबर को गजरौला पुलिस और तहसीलदार मंडी धनौरा को गैंगेस्टर के तीनों आरोपियों की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश दिए। शुक्रवार को तहसीलदार धनौरा भगत सिंह थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ वारसाबाद और फौंदापुर पहुंचे। रविंद्र की अवैध शराब की बिक्री कर अर्जित की गई .670 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि और चंद्रपाल व पुष्पेंद्र के मकान को कुर्क कर लिया। सीओ ने बताया कि गैंगेस्टरके तीनों आरोपियों की 57.66 लाख रुपये की संपत्ति को कुर्क किया गया है। कुर्क की गई संपत्ति पर अपना लगा बोर्ड लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed