{"_id":"68bf4a0502769443780f8592","slug":"announcement-of-election-of-civil-court-bar-association-hasanpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-147326-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर के चुनाव की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन हसनपुर के चुनाव की घोषणा
Tue, 09 Sep 2025 02:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, हसनपुर के वर्ष 2025-26 के लिए चुनाव की घोषणा की गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष और चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार गुप्ता एडवोकेट ने चुनाव की तारीखों का सूचना जारी कर दी है।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए चुनाव कराया जाएगा। जिनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपसचिव (प्रशासन, पुस्तकालय, प्रकाशन), और कार्यकारिणी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ सदस्य शामिल हैं। चुनाव का पूरा कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
चुनाव के लिए दावेदार नामांकन नौ सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक और 10 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक नाम वापसी का समय है। नामांकन पत्रों की जांच 11 सितंबर को होगी और अंतिम उम्मीदवारों की सूची उसी दिन शाम चार बजे प्रकाशित कर दी जाएगी। 12 सितंबर को मतदान का दिन रहेगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना पूरी कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। इस चुनाव में सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में भूदेव सिंह राणा एडवोकेट रहेंगे।