{"_id":"66beeb0d672575a48a0f60d6","slug":"amroha-wife-had-affair-with-constable-husband-caught-both-of-them-in-objectionable-condition-suspended-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: पत्नी का कांस्टेबल से अफेयर, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मचा हंगामा.. सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: पत्नी का कांस्टेबल से अफेयर, पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, मचा हंगामा.. सिपाही निलंबित
Fri, 16 Aug 2024 11:31 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 16 Aug 2024 11:31 AM IST
सार
अमरोहा में पति ने पत्नी को कांस्टेबल के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्ले में जमकर हंगामा मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। एसपी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपी सिपाही को किया गया निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में गए सिपाही नरेश कुमार को एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बुधवार को निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई सीओ सिटी की जांच रिपोर्ट के बाद की गई है। साथ ही सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यह मामला शहर के एक मोहल्ले का है।
विज्ञापन
शहर की एक पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही पास ही मोहल्ले में एक मकान में किराये पर रहता है। इसी के बराबर में रहने वाली विवाहिता की अपने पति से अनबन रहती है। इसी को लेकर सिपाही आए दिन उसके पति को हड़काते हुए कार्रवाई की धमकी देता था।
विज्ञापन
सिपाही के सहानुभूति दिखाने पर महिला से उसका मेलजोल बढ़ गया। दोनों आए दिन कमरे में मिलने लगे। पति को उस पर शक हो गया मगर सबूत न होने पर वह शांत रहा। सोमवार रात में विवाहिता का पति किसी काम से बाहर जाने को कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
पति के जाने के बाद विवाहिता ने सिपाही को कमरे में बुला लिया। अचानक पति घर आ गया और उसने अपनी पत्नी को सिपाही के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पत्नी के साथ पिटाई करते हुए सिपाही को पकड़ लिया। शोर पर मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए।
किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। हंगामे की सूचना मिलते ही कोतवाली से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और सिपाही को बमुश्किल पति के चंगुल से आजाद कराया था। सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि सिपाही नरेश कुमार निलंबित कर दिया गया है।