{"_id":"63651967fae1bd1a99566097","slug":"amroha-man-makes-two-more-marriages-after-giving-triple-talaq-to-first-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha: पहली पत्नी को तीन तलाक देकर किए दो और निकाह, पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha: पहली पत्नी को तीन तलाक देकर किए दो और निकाह, पति और सास-ससुर के खिलाफ केस दर्ज
Fri, 04 Nov 2022 07:23 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नौगांवा सादात (अमरोहा)
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Fri, 04 Nov 2022 07:23 PM IST
सार
नौगांवा सादात थाने के इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मिलना गांव निवासी सबील अहमद ने अपनी बेटी यासमीन की शादी मंडी धनौरा थाना के गाजीपुर गांव निवासी इदरीश के साथ की थी। यासमीन का आरोप है कि इदरीश ने बिना किसी बात पर तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया और बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से निकाह कर लिया।
विज्ञापन
तीन तलाक देकर किए दो और निकाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहली पत्नी को तीन तलाक देकर एक व्यक्ति ने दो और निकाह कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति और सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नौगांवा सादात थाने के इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि मिलना गांव निवासी सबील अहमद ने अपनी बेटी यासमीन की शादी मंडी धनौरा थाना के गाजीपुर गांव निवासी इदरीश के साथ की थी। यासमीन का आरोप है कि इदरीश ने बिना किसी बात पर उसे तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया और बाद में बिजनौर जिले की रहने वाली युवती से निकाह कर लिया।
विज्ञापन
उसने बताया कि तीसरा निकाह गाजियाबाद की रहने वाली युवती से किया। दोनों पत्नियां इदरीश के ही साथ रहती हैं जबकि वह एक साल से अपने पिता के घर में रह रही है। पुलिस ने यासमीन की शिकायत पर आरोपी इदरीश और उसके माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन