फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: girl crossing road was hit car, Aanchal had gone to appear for constable recruitment exam

Amroha: सड़क पार कर रही युवती को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, सिपाही की भर्ती परीक्षा देने गई थी आंचल

Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
सार

ढबारसी के कस्बा नई बस्ती निवासी आंचल बीए की छात्रा थी। वह पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रही थी। वह भाई के साथ मेरठ परीक्षा देने गई थी। इस दौरान सड़क पार करते हुए कार ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Amroha: girl crossing road was hit car, Aanchal had gone to appear for constable recruitment exam
सड़क हादसे में छात्रा की जान गई - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमरोहा के गांव ढबारसी निवासी इक्कीस वर्षीय आंचल पुत्री परम सिंह मेरठ में दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा में शामिल होने गई थी। शुक्रवार सुबह के समय सुभारती यूनिवर्सिटी के नजदीक सड़क पार करते समय युवती को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही युवती की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

विज्ञापन


ढबारसी के कस्बा नई बस्ती निवासी स्वर्गीय परम सिंह की 21 वर्षीय बेटी आंचल पास के ही एक डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी। वह पुलिस में सिपाही बनने की तैयारी कर रही थी। बताते हैं कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए वह अपने भाई आनंद के साथ मेरठ गई थी।
विज्ञापन


सुबह के समय सुभारती यूनिवर्सिटी के नजदीक सड़क पार करते समय कार ने आंचल को टक्कर मार दी। जिसमें मौके पर ही आंचल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजन मेरठ के लिए रवाना हो गए। आंचल दो भाई व छह बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत के बाद बड़ा भाई ही कृषि कार्य करके परिवार का पालन पोषण कर रहता है। आंचल की मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed