फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Conspiracy to kill wife to get girlfriend, was continuously giving wrong injections

Amroha: प्रेमिका को पाने के लिए पत्नी को मारने की साजिश, लगातार लगा रहा था गलत इंजेक्शन, एक चूक से खुली पोल

Mon, 13 May 2024 04:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 13 May 2024 04:23 PM IST
सार

प्रेमिका से शादी करने के लिए युवक ने पत्नी को जान से मारने की कोशिश की। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि पति लगातार पत्नी को गलत इंजेक्शन लगा रहा है। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
Amroha: Conspiracy to kill wife to get girlfriend, was continuously giving wrong injections
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका से शादी करने को लेकर पति ने विवाहिता की हत्या करने की कोशिश की। नसों में लगने वाले इंजेक्शन कूल्हे और बाहों में लगाया। जिससे विवाहिता की हालत बिगड़ गई। इतना ही नहीं विवाहित की बेल्ट से गला घोट कर हत्या करने की भी कोशिश की।

विज्ञापन


मामले में पीड़िता की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा माफी में रहने वाले बुनियाद अली ने अपनी बेटी शमा परवीन की शादी 16 जनवरी 2022 को जोया निवासी मोहम्मद रेहान के साथ की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले शमा परवीन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग करने लगे। आरोप है कि पति मोहम्मद रेहान का जोया में रहने वाली एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी से शादी करना चाहता है। उससे शादी करने के लिए शमा परवीन की हत्या करना चाहता है। आरोपी मोहम्मद रेहान जोया में ही मेडिकल स्टोर चलता है। इसलिए अपने परिजनों के साथ मिलकर हत्या करने के नियत से रात को सोते समय जबरदस्ती नशे की गोलियां खिलाता था।

इतना ही नहीं नसों में लगने वाले इंजेक्शन कूल्हे और बाहों में लगा देते हैं। जिससे शमा परवीन की धीरे-धीरे हालत बिगड़ गई। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर विवाहिता को डिडौली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जिसके बाद 30 सितंबर 2023 को पति शमा परवीन को दवाई दिलाने के बहाने हटव्वा गांव को जाने वाले रास्ते पर आम के बाग में ले गया। यहां ट्यूबवेल की कोठरी के पास बेल्ट से गला घोटकर हत्या करने की कोशिश की। तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग उधर से गुजरने लगे।

विवाहिता के शोर मचाने पर लोग मौके पर आ गए और पीड़िता को बचाया। जानकारी मिलते ही विवाहिता के मायके वाले पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने विवाहिता को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां के डॉक्टरों ने गलत इंजेक्शन लगने के कारण शरीर में संक्रमण फैलने की बात कही।

बाद में पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो समझौता कर दिया गया था। लेकिन ससुराल वालों को रवैया नहीं सुधरा। 3 मई 2024 को ससुराल वालों ने विवाहिता को बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया।


सीओ सिटी अरुण कुमार ने बताया कि मामले में पति मोहम्मद रेहान, ससुर रियाजुल हसन, सास नसीमा खातून और जेठ शाहरुख के खिलाफ मारपीट, हत्या की कोशिश के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed