फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Gaggar in spate; two bridges submerged; thousands of bighas of crops inundated.

Amroha News: गांगन उफान पर, दो पुल डूबे, हजारों बीघा फसल जलमग्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Gaggar in spate; two bridges submerged; thousands of bighas of crops inundated.
कैलसा(अमरोहा)। गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने से नन्हेड़ा-अल्यारपुर क्षेत्र में हालात बिगड़ गए हैं। सिहाली नारायण और हसनपुर कटिया के दोनों पुल पानी में डूबने से इन मार्गों पर आवागमन बंद हो गया है। अमरोहा और मुरादाबाद को जोड़ने वाले प्रमुख रास्ते बंद होने से दर्जनों गांवों के लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, नदी का पानी खेतों में भरने से हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

बिजनौर से निकलकर अमरोहा देहात होते हुए मुरादाबाद जाने वाली गांगन नदी जिले में करीब 34 किलोमीटर बहती है। जलस्तर बढ़ने से मिलक, बहलोलपुर, भूकापुरी, सिहाली नारायण, नन्हेड़ा अल्यारपुर, कोठीपुरा, स्योंडाला फरीदपुर, हसनपुर कटिया, देवीपुरा, खेमपुर और चक्कालीलेट समेत कई गांवों की फसलें प्रभावित हुई हैं। गन्ना, धान, सब्जियों और पशुओं के लिए बोया गया हरा चारा पानी में डूब गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार दोनों पुल अपेक्षाकृत नीचे हैं और जलस्तर बढ़ते ही पानी के ऊपर आ जाता है। इस बार भी पुल डूबने से वाहनों और राहगीरों की आवाजाही बंद है। स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष भी गांगन के उफान से फसलों को भारी नुकसान हुआ था। लगातार जलभराव से फसल सड़ने और पशुओं के लिए हरा चारा लाने में दिक्कत का खतरा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने और किसानों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

....
ग्रामीण बोले....
नदी के किनारे 12 बीघा का खेत है। जिसमें पानी बढ़ने से गन्ना पूरी तरह से डूबा हुआ है। लगातार बढ़ रहे पानी की वजह से फसल का बचना मुश्किल लग रहा है।
-रोहित कुमार, सिहाली नारायण
......
नदी किनारे लगभग 10 बीघा का खेत है। जिसमें गन्ने की फसल पानी में डूबी हुई है। पिछले तीन सालों से लगातार पानी बढ़ने के कारण इस खेत की फसल हर साल खत्म हो जाती है। -अंकुर चंदेल, नन्हेड़ा अलयारपुर

...
करीब 8 बीघा खेत में गन्ना है। जिसमें नदी का पानी पूरे खेत में घूम रहा है। अगर जल्द पानी कम नहीं हुआ तो फसल बचने की उम्मीद नहीं है। पानी आने से फसलों को काफी नुकसान है।
-जितेंद्र सिंह, कोठीपुरा
..........
देहात क्षेत्र में लेखपाल को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जाएगी। बताया जा रहा है कि गांगन नदी का पानी फसलों तक में आ गया है।
-शशि भूषण पाठक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed