फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Bagad river will be revived...Digging started in Agraula-Mangraula, DM and CDO took initiative

Amroha: बगद नदी होगी पुनर्जीवित...अगरौला-मंगरौला में खोदाई शुरू, डीएम और सीडीओ ने ग्रामीण के साथ मिल की पहल

Sat, 18 May 2024 03:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, (हसनपुर) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (हसनपुर) अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 03:10 PM IST
सार

अमरोहा में बगद नदी को पुनर्जीवित करने के लिए प्रशासन और स्थानीय लोग आगे आए हैं। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने ग्राम मंगरौला और अगरौला में भूमि पूजन के साथ खोदाई कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने कहा कि नदी पर किए गए अतिक्रमण को लोग जल्द से जल्द हटा दें। 

विज्ञापन
Amroha: Bagad river will be revived...Digging started in Agraula-Mangraula, DM and CDO took initiative
हसनपुर के मंगरौला में बगदनदी की खोदाई कराते डीएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

डीएम राजेश कुमार त्यागी ने विकास खंड गंगेश्वरी के ग्राम मंगरौला व विकास खंड हसनपुर के ग्राम अगरौला में बगद नदी को पुनर्जीवित किए जाने के लिए विधिवत भूमि पूजन के साथ खोदाई कार्य की शुरुआत की। इस दौरान डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ फावड़ा चलाकर श्रमदान किया।

विज्ञापन


कहा कि जिन लोगों ने बगद नदी पर अतिक्रमण कर रखा है। उसे स्वयं छोड़ दें। अन्यथा प्रशासन द्वारा अतिक्रमण को छुड़ा लिया जाएगा। यहां मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप, एसडीएम भगत सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी व खंड विकास अधिकारी ने भी फावड़ा चलाकर श्रमदान किया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बगदनदी के पुनर्जीवन के लिए इसकी खुदाई के कार्य होना जरूरी है। प्रतिदिन नदी की खुदाई का कार्य किया जाएगा। खुदाई का कार्य मनरेगा और विभिन्न विभागों संगठनों समाज सेवियों के श्रमदान द्वारा पूरा किया जाएगा। कहा कि एक पेड़ लगाने से 10 पुत्रों को बराबर लाभ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बड़ी बात क्या हो सकती है जो हम नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य कर रहे हैं। अपना स्वार्थ छोड़कर इसमें श्रमदान करें। यह पर्यावरण के लिए बहुत जरूरी है। बगद नदी के पुनर्जीवित होने से आसपास की भूमि उपजाऊ हो जाएगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान मंगरौला सोमपाल सिंह, भाकियू शंकर के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद नागर, रिंकू आदि मौजूद रहे।

11 गांवों से गुजरने वाली नदी सूखी

बगद नदी को सदा नीरा बनाने के लिए की जा रही खुदाई जोर पकड़ती जा रही है। पांचवें दिन सुबह से ही श्रमिक फावड़े, तसला लेकर खुदाई के काम में जुट गए। समतल हो चुके नदी स्थल से मिट्टी को उठाकर किनारे डाला गया। किनोर ऊंचे होने लगे हैं।

बगद नदी को पुनर्जीवित करने का बीते सोमवार से अभियान चल रहा है। रोजना सैकड़ों श्रमिक नदी की खुदाई में लगे हैं। पांचवें दिन शुक्रवार की सुबह राजस्व विभाग की टीम ने बगद नदी की आस पास के किसानों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जाई भूमि की पैमाईश की।

निशान लगाकर श्रमिकों को बताया कि यहां तक भूमि बगद नदी की है। इसके बाद श्रमिकों ने फावड़े से मिट्टी को तसले में भर कर किनारे पर डाला। कोई फावड़े से मिट्टी को खोद कर परात में डाले बगैर किनारे पर फेंक रहा था।



भीषण गर्मी में दोपहर तक श्रमिकों ने काफी काम कर दिया। खुदाई करा रहे बीडीओ पीसीएस अफसर विकास मित्तल का दावा है कि जल्द ही खुदाई का काम पूरा हो जाएगा। अब यह आमजन का मुद्दा हो गया है। लोग बढ़ चढ़ कर श्रमदान कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed