{"_id":"658351ddc8d82857ca088710","slug":"along-with-education-sports-are-also-important-in-student-life-dm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-10729-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी: डीएम
विज्ञापन
बुरावली। क्षेत्र के राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज सुतावली में बुधवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दौड़ व अन्य खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी, एसडीएम विकास मित्तल व बृजपाल सिंह, पर्वतारोही विपिन चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। डीएम ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी होते हैं। इससे विद्यार्थियों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है। इस दौरान 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में सोनी केमिकल इंजीनियर प्रथम, प्रियंका यादव द्वितीय जबकि सृष्टि तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में सीमा प्रथम, निक्की ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि प्रियंका तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में सीमा विजेता रही। निक्की ने द्वितीय, सृष्टि तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग लंबी कूद में आदेश कुमार प्रथम, वीरेंद्र सिंह द्वितीय जबकि अभिषेक तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य राजेश चंद्रा व प्रधानाचार्य लख्मीचंद द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया। पर्वतारोही विपिन चौधरी ने छात्र-छात्राओं को बताया कि प्रत्येक को अपना लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए तथा उसे लक्ष्य को पूर्ण करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।
-- -- -