फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Allegation of death of laborer due to drinking of raw liquor

कच्ची शराब के पीने से मजदूर की मौत होने का आरोप, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 01:30 AM IST
सार

आदमपुर थाना क्षेत्र में मजदूर की मौत हो गई।शराब के सेवन से मौत के बाद नाराज ग्रामीण लाल सिंह के घर एकत्रित हो गए।

विज्ञापन
Allegation of death of laborer due to drinking of raw liquor

विस्तार

आदमपुर थाना क्षेत्र में मजदूर की मौत हो गई। मौत की वजह कच्ची शराब पीने को माना जा रहा है। मजदूर की मौत से नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। पुलिस सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच गई है।ग्राम पाडली निवासी लालसिंह (60) मजदूरी करता था। लाल सिंह शराब पीने का आदी था। परिजनों के मुताबिक लाल सिंह ने बुधवार सुबह से ही कच्ची शराब पी ली थी। दोपहर में गांव में एक व्यक्ति के घर जाकर कच्ची शराब पी ली। शराब पीने के बाद लाल सिंह की तबियत बिगड़ने लगी। कुछ देर बाद चेतराम के घर लाल सिंह की हालत बिगड़ गई। शाम करीब साढ़े सात बजे चेतराम का भाई ई रिक्शा में लाल सिंह घर छोड़ गया। बेहोशी की हालत में निजी चिकित्सक को दिखाया तो उन्होंने लाल सिंह को मृत घोषित कर दिया। शराब के सेवन से मौत के बाद नाराज ग्रामीण लाल सिंह के घर एकत्रित हो गए। गांव के ही दो लोगों पर कच्ची शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस पर कच्ची शराब बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी।प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। थानाध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed