फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Alert remained in Amroha regarding the ongoing war between Israel and Hamas

Amroha News: इस्रायल और हमास के बीच चल रही जंग को लेकर अमरोहा में रहा अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Alert remained in Amroha regarding the ongoing war between Israel and Hamas
अमरोहा। इस्रायल और हमास के बीच चल रही जंग को लेकर जिला प्रशासन शुक्रवार को अलर्ट रहा। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस मस्जिदों पर तैनात रही। विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए शहर से लेकर देहात तक मस्जिदों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। सीओ सिटी स्वाट टीम के साथ शहर में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात शासन स्तर से एडवाइजरी जारी कर कहा गया कि हमास और फिलीस्तीन के पक्ष में कुछ जगहों पर हंगामा और नारेबाजी हो चुकी है। इस प्रकार की स्थिति में माहौल बिगाड़ने के लिए साजिश की आशंका है। इस्रायल और हमास के बीच युद्ध को लेकर मुस्लिम समाज में आक्रोश दिखाई देने लगा है। विरोध-प्रदर्शन होने की आशंका को देखते हुए शहरों व कस्बों की मुख्य मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। दोपहर ढाई बजे तक सभी स्थानों से नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न होने का इनपुट मिलने के बाद ही जिम्मेदार अफसरों ने राहत की सांस ली। उधर नमाज से पहले होने वाली तकरीर में कहीं भी उलेमाओं ने इस जंग का जिक्र शामिल नहीं किया। केवल दुनिया में अमन-शांति और कौम की सलामती की दुआ कराई। नमाज के बाद मस्जिदों से निकले नमाजियों ने भीड़भाड़ का हिस्सा बनने से दूर सीधे घर की तरफ रूख किया। मालूम रहे कि अलीगढ़ समेत यूपी के कई शहरों में बीते दिनों इस्रायल के खिलाफ और फिलिस्तीन के समर्थन में विरोध-प्रदर्शन हो चुके है, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा लगातार बना हुआ है। इस दौरान नमाज से पहले पुलिस अफसरों ने धर्मगुरुओं से संवाद करते हुए कानून व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की गई। किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन से दूर दोपहर ढाई बजे तक सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में नमाज संपन्न हुई। शहर की मुख्य जामा मस्जिद पर सीओ सिटी विजय कुमार राणा स्वाट टीम के साथ मुस्तैद रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच हसनपुर, मंडी धनौरा, उझारी, जोया, सैदनगली, बछरायूं व गजरौला आदि शहरों व कस्बों में भी नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed