फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Abdul in Takiri match, Joha Khan was first in Naat

तकरीरी मुकाबले में अब्दुल, नात में जोहा खान रहे प्रथम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:54 AM IST
सार

मुस्लिम कमेटी की अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज में सरताज आलम की अध्यक्षता में तकरीरी व नाते शरीफ मुकाबले का आयोजन किया गया।जबकि, नात मुकाबले शहर के मुल्सिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की जोहा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।इस मुकाबले में शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
Abdul in Takiri match, Joha Khan was first in Naat

विस्तार

मुस्लिम कमेटी की अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज में सरताज आलम की अध्यक्षता में तकरीरी व नाते शरीफ मुकाबले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने शिरकत की। तकरीरी मुकाबले में अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज के फैजान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि, नात मुकाबले शहर के मुल्सिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की जोहा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.आदिल अब्बासी ने कहा कि सच्चा खिलाड़ी वहीं होता है जो खेल से सीखता है और जीते हुए खिलाड़ी की प्रशंसा करता है।
विज्ञापन

बुधवार को शहर में मुस्लिम कमेटी अमरोहा के तत्वाधान में मनाई जा रही जश्ने ईद ए मीलादुन्नवी (सल्ल) की 17 दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में तकरीरी और नात सराई मुकाबला कराया गया। इस मुकाबले में शहर के कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अब्दुल करीम खां इंटर कॉलेज के फैजान ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। जबकि, अमरोहा मुल्सिम गर्ल्स इंटर कॉलेज की वानया ने दूसरा और आई एम इंटर कॉलेज के कबीर हसन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं नात मुकाबले में शहर के गर्ल्स इंटर कॉलेज की जोहा खान ने पहला, फैजे आम इंटर कॉलेज के बादशाह ने दूसरा, आई एम इंटर कॉलेज के सैय्यद मोह अली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

जीते हुए छात्र-छात्राओं को नकद इनाम दिया गया है। जज रही डॉ.मिस्बाह अहमद सिद्दीकी ने कहा कि आज मुकाबले का दौर है बच्चों को इस तरह के प्रोग्राम में हिस्सा लेना चाहिए। पैनल के दूसरे जज सैय्यद शिबान क़ादरी ने कहा कि हार जीत जीवन में लगी रहती है। इससे सीख कर आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में डरना नहीं चाहिए बल्कि परिस्थिति का मुकाबला करना चाहिए। वहीं नासिर अमरोहवी ने कहा के मुकाबले हमें जीवन में काफी कुछ सिखाते हैं। कभी जीवन से निराश नहीं होना चाहिए अगर आज हार हुई है तो निश्चित जीत भी आपका इंतजार कर रही है। इस दौरान हबीब अहमद, हाजी खुर्शीद अनवर, रियाज मंसूरी, सरताज आलम, फाकीर गजाली, स्कूली छात्र-छात्राएं व समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed