{"_id":"66f9d1dfce9bfcd887097504","slug":"a-girl-was-raped-on-the-pretext-of-marriage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-126619-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया गया। मामले में युवती ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि डिडौली क्षेत्र निवासी युवक की उसके गांव में ननिहाल है। युवक ननिहाल में आता रहता है। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी करीब डेढ़ माह तक उससे संबंध बनाता रहा। उसने युवक से शादी के लिए कहा तो वह मुकर गया। युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने युवक के उसके परिजनों से शादी करने को कहा। आरोप है कि युवक व उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने थाने में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है।