फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A farmer died after being struck by electricity

Amroha News: करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
A farmer died after being struck by electricity
आदमपुर।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए की गई झटका मशीन से जुड़ी तारकशी की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

यह घटना आदमपुर के माजरा गांव की है। गांव निवासी किसान जगवीर सिंह (35) शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे खेत पर गए थे। जगवीर ने खेत पर खड़ी फसल को छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए तारकशी कराई हुई है। तारों के कनेक्शन झटका मशीन से जोड़ रखे हैं। इस दौरान किसान तारों की चपेट में आ गए। बेहोश होकर खेत की मेड़ पर ही गिर गए। खेत पर किसान की पत्नी हरकली भी मौजूद थी। हरकली ने पति की तलाश की तो वह बेहोशी की हालत में मेड़ पर पड़े मिले। किसान को डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान ने अपने पीछे पत्नी सहित पांच बच्चों को छोड़ा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed