फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   A digital library is being built in Saidangali at a cost of Rs 71 lakh.

Amroha News: सैदनगली में 71 लाख से बन रही डिजिटल लाइब्रेरी

Mon, 17 Nov 2025 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 17 Nov 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
A digital library is being built in Saidangali at a cost of Rs 71 lakh.
अमरोहा। सैदनगली नगर पंचायत में क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने वाली है। यहां 71 लाख रुपये की लागत से एक अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह लाइब्रेरी छात्रों को अध्ययन के लिए आधुनिक संसाधन और शांत वातावरण उपलब्ध कराएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले और स्कूल व कॉलेज के छात्रों को विशेष रूप से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा सैदनगली में घंटाघर का निर्माण भी कराया गया है जिस पर फिनिशिंग का काम चल रहा है। जल्द ही यह तैयार हो जाएगा। इसके प्रथम तल पर पुलिस चौकी भी संचालित होगी। दूसरे तल पर नगर पंचायत का कार्यालय संचालित किया जाएगा। पूरे नगर पंचायत में सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरे नगर पंचायत द्वारा लगवाए जा रहे हैं। आंबेडकर चौक का सुंदरीकरण कराया जाएगा। नपं के ईओ सलिल भारद्वाज का कहना है कि नगर पंचायत में 71 लाख की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें छात्र-छात्राओं को वाईफाई और कंप्यूटर की सुविधा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed