{"_id":"63656a6e5945367fa66c77e7","slug":"a-crook-involved-in-the-robbery-of-a-mobil-businessman-arrested-in-an-encounter-dhanaura-news-mbd446319493","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबिल कारोबारी से लूट में शामिल एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबिल कारोबारी से लूट में शामिल एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
21 अक्तूबर को मोबिल कारोबारी के यहां हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दूसरा साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में कामयाब हो गया। बदमाश के कब्जे से एक बाइक, तमंचा, कारोबारी की बैंक की पासबुक व लूटी गई नकदी से बचे 5640 रुपये भी बरामद किए हैं।
नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी मोबिल कारोबारी अशोक अग्रवाल के यहां 21 अक्तूबर की रात छह बदमाशों ने तमंचों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाश अपने साथ लाखों रुपये कीमत के जेवर व 35 हजार रुपये की नकदी ले गए थे। लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहे थे। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपनी टीम के साथ डींगरा मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। एक बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। रोकने पर एक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में एक की टांग में गोली लगी। वह बाइक समेत नीचे गिर गया। जबकि दूसरा अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गया। थाने लाकर उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम शाहरुख निवासी ग्राम नालू खुर्द थाना नौगांवा सादात बताते हुए मोबिल कारोबारी के यहां हुई लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अशोक अग्रवाल के यहां लूट की वारदात को शाहरुख ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। सभी की तलाश की जा रही है। शाहरुख पर लूट, डकैती, मादक पदार्थ, मादक पदार्थों की तस्करी आदि के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। शाहरुख दो माह पहले ही हल्द्वानी जेल से जमानत पर छूट कर आया था। वह लूट की वारदात में बंद था। शाहरुख ने लूट की वारदात में शामिल सभी बदमाशों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
शाहरुख का भाई भी लूट में शामिल
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शाहरुख का भाई नासिद धनौरा के ही एक पैट्रोल पंप पर सेल्समैन है। उसके गांव का खालिद भी इसी पंप पर सेल्समैन है। दोनों मोबिल कारोबारी के यहां से मोबिल आयल आदि खरीदते थे। इसी दौरान दोनों को अशोक अग्रवाल व उनकी पत्नी के अकेले रहने की जानकारी हुई। हल्द्वानी जेल में शाहरुख की मुलाकात रुड़की के धर्मवीर व दिल्ली के सादिक से हो गई थी। वे दोनों भी जमानत पर बाहर आ गए थे। सादिक व धर्मवीर, शाहरुख से किसी मोटे काम की तलाश के लिए कह रहे थे। इसी बीच अशोक अग्रवाल के बारे में नासिद ने अपने भाई शाहरुख को जानकारी दी। सभी ने मिलकर अशोक अग्रवाल के यहां लूट की योजना बनाई और 21 अक्तूबर की रात सात बजे सभी दिल्ली से बाइक पर सवार होकर धनौरा आ गए। उन्होंने वारदात से पहले मौका मुआयना भी कर लिया था। रात नौ बजते ही खालिद ने अशोक अग्रवाल से मोबिल आयल खरीदने का बहाना बनाकर गेट खुलवा लिया। उसने कारोबारी को गोदाम पर ले गया जबकि उसके पीछे से तीन बदमाश उनके घर के भीतर घुस गए। जबकि तीन बाहर बाइक पर उनका इंतजार करते रहे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुलिस से नासिद, खालिद, धर्मवीर, सादिक, रवि व एक अज्ञात की तलाश है। अज्ञात बदमाश को रवि बुलाकर लाया था।
विज्ञापन
कारोबारी के बैंक खाते से रुपये निकाले जाने की योजना बनाई थी
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक रवि ने शाहरुख को कारोबारी की बैंक की पासबुक लेकर उसके खाते में जमा धनराशि का पता लगाने के लिए भेजा था। शाहरुख ने बताया कि कारोबारी के यहां मोटा माल मिलने की उम्मीद थी। इसीलिए बदमाश अपने साथ बड़े-बड़े थैले लेकर आए थे लेकिन नकदी व जेवर काफी कम मिले। इससे बदमाशों को काफी निराशा हुई। शाहरुख ने बताया कि रवि ने उसे पासबुक में जमा धनराशि का पता लगाने के लिए भेजा था ताकि बैंक खाते में जमा रुपये निकाले जा सकें लेकिन इससे पहले ही शाहरुख पकड़ा गया।