फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   65 year old man molests 13 year old girl

Amroha News: 13 साल की किशोरी से 65 साल के बुजुर्ग ने की छेड़खानी

Sat, 30 Sep 2023 01:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 30 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
65 year old man molests 13 year old girl
अमरोहा। कलक्ट्रेट के 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ने 13 साल की किशोरी के साथ छेड़खानी की। मामले की शिकायत आरोपी के बेटे से की तो उसने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर पिता को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

यह घटना देहात थानाक्षेत्र के एक कॉलोनी की है। यहां पर रिटायर्ड कर्मचारियों का परिवार रहता है। बताते हैं कि मोहल्ले के ही रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की किशोरी की परवरिश वही करते थे। करीब एक साल से किशोरी उन्हीं के घर रहती थी। 14 सितंबर की रात करीब 3:30 बजे कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मचारी ने किशोरी के साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने ये बात आरोपी के बेटे को बताई तो उसने अपने पिता को समझने की बजाय उसे ही धमकाया। किसी को घटना के बारे में बताने पर चोरी करने के आरोप में जेल भिजवाने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने मोहल्ले की रहने वाली महिला को आपबीती बताई। जिसके बाद ये घटना पूरी कॉलोनी में फैल गई।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि कलक्ट्रेट के रिटायर्ड कर्मचारी को गिरफ्तार का न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed