{"_id":"5bf5b915bdec22693257c97e","slug":"51542830357-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बछरायूं को रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बछरायूं को रेलवे स्टेशन का दर्जा दिलाने की मांग
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। बछरायूं का रेलवे स्टेशन शेरपुर के नाम से है। दरअसल अंग्रेजी हुकूमत में शेरपुर रेलवे स्टेशन बेहद अहम स्थान रखता था। शिकार के शौकीन अंग्रेज इसी स्टेशन से उतर कर टमटम के जरिए शेरपुर के जंगलों में जाते थे। इसी वजह से यहां के रेलवे स्टेशन का नाम शेरपुर रखा गया।
कस्बे के लोगों के लिए ट्रेन का साधन काफी महत्व रखता है। लेकिन कई साल पहले रेलवे ने इसका स्टेशन का दर्जा समाप्त कर इसे हाल्ट बना दिया। दोबारा से रेलवे स्टेशन का दर्जा बहाल कराने के लिए तत्कालीन विधायक रिफाकत हुसैन ने काफी प्रयास किए लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
अब स्थानीय भाजपाई इसके लिए जनप्रतिनिधियों पर दबाव बना रहे हैं। भाजपाइयों ने मंडल रेल प्रबंधक से भी मुलाकात की। लेकिन नतीजा सिफर रहा है। डा. शुभम शर्मा, रोहित आर्य, अरूण रस्तौगी का कहना है कि प्रयास जारी हैं। शीघ्र ही इसे रेलवे स्टेशन का दर्जा हासिल हो जाएगा।