फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   50 buses of depot will go to Mahakumbh, passengers will have to face trouble

Amroha News: महाकुंभ में जाएंगी डिपो की 50 बसें, यात्रियों को उठानी पड़ेगी परेशानी

Fri, 13 Dec 2024 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
50 buses of depot will go to Mahakumbh, passengers will have to face trouble
अमरोहा। रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले लोग परेशानी झेलने को तैयार हो जाएं, क्योंकि डिपो की 50 बसें कुंभ मेले में जाएंगी। इसके बाद जनपद में रोडवेज की चुनिंदा बसें ही बचेंगी। ऐसे में कई रूटों पर बसों का संचालन बंद हो जाएगा। जिससे स्थानीय यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

24 जनवरी से 7 फरवरी तक अमरोहा डिपो की 50 बसें कुंभ मेले में चली जाएंगी। ऐसे में यात्रियों को यातायात संसाधनों के अभाव में परेशानी झेलनी पड़ेगी। रोडवेज में सफर करने वाले यात्री डग्गामार वाहनों के सहारे हो जाएंगे। क्योंकि डिपो में 67 निगम और 18 बसें अनुबंधित हैं। जिसमें से करीब 65 बसों को ही संचालन हो पाता है। चालक और परिचालकों की कमी के कारण शेष बसें खड़ी रह जाती हैं। यह परेशानी डिपो में करीब एक साल से चल रही है। इसको लेकर डिपो की ओर से कई बार शासन को लिखा भी जा चुका है। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। अब जनवरी में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ में रोडवेज के यात्रियों की परेशानी और बढ़ने वाली है। शासन ने अमरोहा डिपो की 50 बसों की मांग की है। जिसके बाद दिल्ली, नोएडा के साथ अन्य लोकल मार्गों पर भी बसों की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। एआरएम मोहम्मद शफी ने बताया कि बसों को महाकुंभ भेजने के लिए स्थानीय रोडवेज डिपो में भी तैयारी तेज हो गई है। बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। खास बात यह है यह सभी बसें केसरिया रंग की होगी और उन पर कुंभ का लोगो भी लगेगा। साथ ही बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। बसों की खिड़की, गेट और सीटों को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed