फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   35 BKU workers sued for stopping the train

ट्रेन रोकने पर 35 भाकियू कार्यकर्ताओं पर मुकदमा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
35 BKU workers sued for stopping the train
मंडी धनौरा(अमरोहा)। लखीमपुर कांड व कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं को ट्रेनों का संचालन बाधित करना मंहगा पड़ गया है। रेलवे सुरक्षा बल की ओर से भाकियू के 30-35 कार्यकर्ताओं के खिलाफ आरपीएफ गजरौला ने अपने यहां मुकदमा दर्ज किया है। आरपीएफ द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने की जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त रोष है।
विज्ञापन

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं ने धनौरा के रेलवे स्टेशन पर नजीबाबाद से चलकर गजरौला व गजरौला से चलकर नजीबाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेनों को लगभग आधा घंटे तक रोका था। ट्रेनों का निर्बाध संचालन के लिए रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी के अलावा पुलिस व पीएसी के जवान तैनात किए गए थे। जानकारी के अनुसार रेलवे सुरक्षा बल के गजरौला स्थित थाने मेें 30-35 अज्ञात भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में जब आरपीएफ के इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार से जानकारी की गई तो प्रोटोकाल का हवाला देते हुए उन्होंने कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed