फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   हसनपुर में पाक के खिलाफ किन्नरों ने निकाला जुलूस

हसनपुर में पाक के खिलाफ किन्नरों ने निकाला जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर में पाक के खिलाफ किन्नरों ने निकाला जुलूस
हसनपुर। कश्मीर के पुलवामा हमले के बाद से लोगों में गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को नगर में किन्नरों ने एकत्र होकर जुलूस निकाला। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। दहशतगर्दों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मंगलवार को किन्नर समाज के लोग मुख्य बाजार में एकत्र हुए और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। यहां से जुलूस के रूप में आंबेडकर चौक होते हुए ब्लॉक तिराहे पर पहुंचे। कहा कि दहशतगर्द देश में अमन शांति नहीं रहने देना चाहते। इसलिए बार-बार सेना पर हमला किया जाता है। पाकिस्तान आतंकवादियों को जन्म देता है। उन्हें पालता है और भारत के खिलाफ दहशतगर्द बनाता है। इसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। किन्नर समाज के लोगों ने शहीद जवानों के की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। इस मौके पर नाहिद, सपना, राजू, राजा, काजल, महक, अंजली, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed