Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   New buildings for Amroha and Naugawan tehsils awaiting handover

Amroha News: हस्तांतरण के इंतजार में अमरोहा और नौगावां तहसील के नए भवन

Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 05 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
New buildings for Amroha and Naugawan tehsils awaiting handover
अमरोहा। करोड़ों की लागत से तैयार अमरोहा और नौगावां सादात तहसील के नए भवनों का हस्तांतरण नहीं हो पा रहा है। जांच में नौगावां सादात तहसील के भवन में कुछ खामियां मिलीं, जबकि अमरोहा भवन की थर्ड पार्टी जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अमरोहा तहसील भवन का निर्माण 975.12 लाख और नौगावां सादात तहसील भवन का निर्माण 1018.65 लाख रुपये की लागत से कराया गया है।
विज्ञापन

नौगावां सादात तहसील का अनावासीय व आवासीय भवन गांव बादशाहपुर में बनकर तैयार हो चुका है। इसका निर्माण 1018.65 लाख रुपये की लागत से निर्माण कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने कराया। इसमें करीब 769.47 लाख रुपये की लागत से अनावासीय भवनों का निर्माण हुआ है जबकि 249.18 लाख रुपये से आवासीय भवन बनाए गए हैं। शासन की ओर से इसकी जांच के लिए राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिजनौर को थर्ड पार्टी नामित किया था। टीम ने इसकी जांच की और रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी।
विज्ञापन

प्रशासन ने भवन को हस्तांतरण कराने के लिए राजस्व परिषद से पत्राचार किया था। परिषद ने थर्ड पार्टी की जांच के कुछ बिंदुओं में खामियां पकड़ी और उनको दूर कर दोबारा से भेजने के लिए कहा। एडीएम वित्त एवं राजस्व गरिमा सिंह ने बताया इस संबंध में कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा जा चुका है। अमरोहा सदर तहसील के नए भवन का मुख्यमंत्री लोकार्पण कर चुके हैं लेकिन अभी तक भवन नए भवन में शिफ्ट नहीं हो पाया है। पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका है। इसकी जांच भी थर्ड पार्टी कर रही है। इसकी रिपोर्ट अभी प्रशासन को नहीं मिली है। गुलड़िया गांव में भवन बनकर तैयार हो चुका है। एडीएम ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद हस्तांतरण के लिए रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed