फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   30 kg sweats destryed

30 किलो रसगुल्ले कराए नष्ट, दूध-दही और घी के लिए सैंपल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
30 kg sweats destryed
अमरोहा। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गजरौला और हसनपुर क्षेत्र में छापा मारकर नमूने लिए।
विज्ञापन

बुधवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने गजरौला स्थित शंभू स्वीट्स पर छापा मारा। बिक्री के लिए रखे बेसन का लड्डू संदेह के आधार पर जांच के लिया। मानक के अनुरूप सफाई नहीं होने पर सफाई के लिए निर्देश दिए। सुल्तान नगर में रसगुल्ला कारखाने पर छापा मारा। मौके पर असलम के कारखाने से रसगुल्ले का नमूना जांच को लिया। मौके पर दूषित लगभग 30 किलो रसगुल्ले नष्ट कराया गया। चौबारा स्थित आनंदा डेरी पर छापा मारते हुए बिक्री के लिए तैयार रखे दूध, दही और घी का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। इसके अलावा हसनपुर तहसील अंतर्गत हाकमपुर के सुभाष, बहादुरपुर के मोहर सिंह से मिश्रित दूध का नमूना लिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके जयंत, यदुवीर सिंह, तन्मय अग्रहरि, महेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed