फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   3 fraiend dead in accident

तीन दोस्तों को रोडवेज बस ने कुचला, मौत

Mon, 04 Apr 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Mon, 04 Apr 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
3 fraiend dead in accident
टक्कर मारने के बाद अंबाला का चालक मौके से फरार हो गया है। - फोटो : अमर उजाला
दावत खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए हाईवे पार कर रहे दोस्तों के लिए तेज रफ्तार दौड़ती रोडवेज की शताब्दी बस काल बन गई। अनियंत्रित बस ने तीनों को कुचल दिया। इसमें तीनों की मौत हो गई। बस ने पास में खड़ी कार को भी चपेट में ले लिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के तीनों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। 
विज्ञापन


डिडौली कोतवाली के मूढ़ा इम्मा गांव निवासी फाकिर पुत्र अब्दुल हफीज, उबैदुर्रहमान पुत्र मुजम्मिल और ढकिया चमन गांव के आसिम का बेटा मोहम्मद फैज आदिल दोस्त थे। शनिवार रात ढकिया चमन गांव में फरमान की शादी का मंढ़ा था। तीनों दोस्त ढकिया चमन में मंढ़े की दावत खाने आए थे। यहां दावत खाने के बाद करीब एक बजे तीनों दुकान पर कोल्डड्रिंक पीने जा रहे थे। हाईवे पार करते समय दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज की शताब्दी बस ने तीनों को कुचल दिया।
विज्ञापन


पास में ही एक कार खड़ी थी, उसे भी टक्कर मार दी। इसके बाद बस चालक मय वाहन के फरार हो गया। हादसे में तीनों दोस्त फाकिर, उबैदुर्रहमान, मोहम्मद फैज आदिल की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजन भी पहुुंच गए। रविवार दोपहर बाद बिना किसी कार्रवाई के तीनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। मृतकों के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने इत्तफाकिया मौत का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही जिए और साथ ही दुनिया छोड़ गए तीनों
हादसे में मृत फाकिर, मोहम्मद फैज आदिल व उबैदुर्रहमान के बीच गहरी दोस्ती थी। तीनों हमेशा साथ ही रहते थे। ढकिया चमन में तीनों ने साथ ही दावत खाई थी। दुुकान पर कुछ सामान लाने जा रहे तीनों की हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीनों की मौत की खबर के बाद इकट्ठा हुए लोग यही जिक्र कर रहे थे कि तीनों के बीच गहरी दोस्ती थी। तीनों साथ जिये और साथ ही दुनिया छोड़ गए।


दो जनाजे देख भर आई आंखें
दोस्त की शादी में दावत खाने के बाद हाईवे पार करते समय जिन तीन दोस्तों की मौत हुई, उनमें उबैदुर्रहमान और फाकिर मूढ़ा इम्मा गांव के हैं, जबकि मोहम्मद फैज ढकिया चमन गांव का है। उबैद वेंक्टेश्वर यूनिवर्सिटी से पॉलीटेक्निक कर रहा है। फाकिर और फैज वाराणसी से 12वीं की पढ़ाई कर रहे थे। दो मृत युवकों के शव रविवार को गांव पहुंचे। शाम को दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। गांव से एक साथ दो युवकों के जनाजे उठते देख ग्रामीणों की आंख भर आईं। दोनों युवकों के दफीने में शामिल होने वाला हर शख्स गमगीन था। वहीं मूढ़ा इम्मा में रविवार को तीन शादियां थीं, तीनों में केवल निकाल पढ़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed