फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   52 दिनों से दंडवत यात्रा कर रहे हैं पुजारी, स्वागत

52 दिनों से दंडवत यात्रा कर रहे हैं पुजारी, स्वागत

Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
52 दिनों से दंडवत यात्रा कर रहे हैं पुजारी, स्वागत
गजरौला। बदायूं के पिवारी गांव से दंडवत यात्रा करते हुए 52 दिन बाद पुजारी गजरौला पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। अब पुजारी दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। गुरुवार को शिव मंदिर के पुजारी राहुल शर्मा गजरौला पहुंचे। यहां भाजपा से जुड़े नेताओं सहित प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा ने मिठाई खिलाकर पुजारी का स्वागत किया। पुजारी ने बताया कि उन्होंने 52 दिन पहले पिवारी गांव से दंडवत यात्रा शुरु की थी जोकि, पीएम मोदी से मिलकर ही खत्म होगी। उन्होंने बताया कि किसानों की कर्जमाफी, आर्थिक आधार पर आरक्षण सहित तमाम मांगों को पूरा कराने के लिए पीएम मोदी से मिलने जा रहे हैं।
विज्ञापन

गजरौला में पुजारी की दंडवत यात्रा को देख हर किसी ने जज्बे को सलाम किया। लोगों का कहना है कि दंडवत यात्रा करना बेहद मुश्किल काम हैं। ऐसे में एक पुजारी देश की जनता के लिए दंडवत यात्रा कर रहा है। सड़क पर एक बार लेट कर फिर उठना और आगे बढ़ने के लेट जाना। यही काम पुजारी अपनी दंडवत यात्रा कर रहे हैं। दोपहर बाद धनौरा विधायक राजीव तरारा ने भी चौपला स्थित शिव मंदिर पहुंचकर दंडवत यात्रा कर रहे पुजारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed