{"_id":"5bf7050dbdec22415e42c970","slug":"201542915341-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद में युवक ने की आत्महत्या
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरायूं। थाना क्षेत्र के गांव ढयोटी में एक युवक ने घरेलू विवाद में पेड़ से लटक कर जान दे दी। युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह एक बाग में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजन रोते पीटते मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा भरकर शव उन्हें सौंप दिया।
ढयोटी गांव निवासी एक युवक पशुओं के बाल काटने का काम करता था। बताया जाता है कि पत्नी से आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। बुधवार रात को भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था।
युवक घर से निकला और बृहस्पतिवार सुबह ग्राम ततारपुर को जाने वाले मार्ग पर स्थित एक बाग में पेड़ से लटका हुआ शव मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही गांव में सनसनी फैल गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि परिजनों के लिखित अनुरोध पर शव उनको सौंप दिया गया है।