फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   18 year old BBA student dies of heart attack

Amroha News: 18 वर्षीय बीबीए के छात्र की हार्टअटैक से मौत

Thu, 31 Aug 2023 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 31 Aug 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
18 year old BBA student dies of heart attack
हसनपुर (अमरोहा)। रक्षा बंधन के त्योहार से एक दिन पहले नगर के मोहल्ला खेबान निवासी 18 वर्षीय बीबीए के एक छात्र नितेश की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों का बुरा हाल है। खाना खाने के बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उसे अटैक हुआ।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खेबान निवासी नंदकिशोर का 18 वर्षीय बेटा नितेश बीबीए का छात्र था। वह अपने पिता की किराना स्टोर की दुकान पर भी बैठता था। मंगलवार देर शाम को वह दुकान पर बैठा था। जिसके बाद दुकान बंद करके घर चला गया। करीब रात 10 बजे घर पर खाना खाया और खाना खाने के एक घंटे बाद पेट में दर्द एवं गैस बनने जैसी शिकायत हुई तो वह टॉयलेट चला गया। काफी देर तक टॉयलेट से जब बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं आया। टॉयलेट में जाकर देखा तो वह वहां बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। आनन फानन में परिजन रितेश को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चिकित्सक ने परिजनों की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है। रक्षा बंधन के त्योहार से एक दिन पहले छात्र की मौत से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की बहन नेहा का रो-रोकर बुराहाल है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.ध्रुर्वेंद्र सिंह का कहना है कि हार्ट अटैक से युवक की मौत होने का मामला जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर में पिछले कुछ दिनों में अब तक ऐसे चार युवकों हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। जिनकी उम्र पंद्रह से तीस वर्ष के बीच रही होगी। नौ नवंबर 2022 को हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मछरई निवासी तीस वर्षीय इमरान अहमद की माॅर्निग वॉक पर जाते समय मौत हो गई थी। इमरान शरीर भी हष्ट-पुष्ट और स्वास्थ्य को लेकर बेहद संजीदा था। इसीलिए रोजाना सुबह की सैर से लेकर व्यायाम नियमित रूप से करता था। क्षेत्र के गांव शेखूपुर झकड़ी निवासी बाइस वर्षीय कोसिंद्र की दिसंबर 2021 में हार्ट अटैक से मौत गई थी। इसके अलावा फरवरी 2023 में हसनपुर के मोहल्ला कनेटा रोड निवासी एमबीबीएस फाइनल वर्ष के छात्र आजम की रसिया में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। मंगलवार रात मोहल्ला खेबान निवासी 18 वर्षीय बीबीए के एक छात्र नितेश पुत्र नंदकिशोर की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed