{"_id":"5bf5b82bbdec2269bf7d86c8","slug":"161542830123-amroha-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाखेड़ा मिल की पेराई रूकने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाखेड़ा मिल की पेराई रूकने से गुस्साए किसानों ने लगाया जाम
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हसनपुर। दि किसान सहकारी चीन मिल कालाखेड़ा का पेराई रुकने से नाराज किसानों ने मंगलवार रात हसनपुर-संभल मार्ग पर जाम लगा दिया। नारेबाजी कर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसडीएम ने जीएम और किसानों के बीच वार्ता कराई। इसके बाद किसानों ने जाम खोला। जाम के दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बताते हैं कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मिल में तकनीकी समस्या के चलते पेराई रुक गई। जिससे चलते गेट पर तौल भी प्रभावित हो गई। तौल रुकने से वहां किसान भड़क गए। पहले किसानों ने मिल के अंदर ही हंगामा किया। इसके बाद देर रात किसानों ने संभल मार्ग जाम कर दिया।
जाम लगने से दूर-दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार राजेश चंद्रा और प्रभारी निरीक्षक संजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसानों को काफी समझाया लेकिन वह नहीं मानें।
विज्ञापन
किसान मौके पर ही चीनी मिल के जीएम को बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन जीएम नहीं आए। इसके बाद कुछ किसानों को ले जाकर मिल के अंदर ही जीएम से वार्ता कराई गई। लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद उपजिलाधिकारी उदभव त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।
उन्होंने किसानों को समझाया। रात करीब बारह बजे वायलर ठीक होने पर पेराई सुचारू हुई। एसडीएम के समझाने पर किसानों ने जाम खोल दिया। जाम लगने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।