{"_id":"69274d6da9d8586ebe0435e5","slug":"yashwantpur-express-collides-with-a-bull-halted-for-an-hour-amethi-news-c-96-1-ame1002-153149-2025-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: सांड़ से टकराई यशवंतपुर एक्सप्रेस, एक घंटे खड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: सांड़ से टकराई यशवंतपुर एक्सप्रेस, एक घंटे खड़ रही
विज्ञापन
ताला खजुरी स्टेशन के पास खड़ी यशंवतपुर एक्सप्रेस।
- फोटो : ताला खजुरी स्टेशन के पास खड़ी यशंवतपुर एक्सप्रेस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। ताला खजूरी स्टेशन के पास बुधवार को यशवंतपुर–लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस सांड़ से टकरा गई। इससे सांड़ की मौके पर मौत हो गई। सांड़ ट्रेन के पहियों और ट्रैक के बीच फंस गया। इससे ट्रेन लगभग एक घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। मलबा साफ होने के बाद ही ट्रेन को आगे भेजा जा सका।
यशवंतपुर से लखनऊ जा रही सुपरफास्ट एक्सप्रेस दोपहर करीब 2:45 मिनट पर अमेठी स्टेशन पहुंची थी। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन लगभग पांच किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि गेट संख्या पांच और सात के बीच अचानक सांड़ ट्रैक पर आ गया। लोको पायलट के ब्रेक लगाने के बावजूद टक्कर हो गई। घटना के बाद ट्रेन को तुरंत रोका गया। रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने ट्रैक में फंसे सांड़ के शव और मलबे को हटाने का काम शुरू किया।
शव इंजन में फंसा होने के कारण सफाई कार्य में समय लगा। ट्रैक साफ होने के बाद ट्रेन को रायबरेली की दिशा में रवाना किया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रेन के सामने अचानक सांड़ आने से टक्कर हुई थी। शव को निकालने में समय लगने के कारण ट्रेन लगभग एक घंटे विलंब हुई। घटना में किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा।