फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Three cattle died in fire, farmer burnt

Amethi News: आग से तीन मवेशियों की मौत, किसान झुलसा

Mon, 06 May 2024 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Mon, 06 May 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three cattle died in fire, farmer burnt
अमेठी। स्थानीय ब्लॉक के गांव पीठीपुर में शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में पशुशाला में आग लग गई। घटना में पशुओं को बचाने के चक्कर में पशु पालक बुरी तरह झुलस गया। जबकि, तीन मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई। स्थानीय ब्लॉक के पीठीपुर गांव निवासी राम अवध प्रजापति की पशुशाला में मवेशियों के साथ ही भूसा व अनाज रखा जाता है। राम अवध का परिवार भोजन कर घर में सो गया। शनिवार की रात करीब 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में भूसे में आग लग गई। भूसे से निकला धुआं एवं आग देखकर हड़कंप मचा गया। चीख-पुकार सुनकर एकत्र ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी आग बुझाने में जट गए। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक पशुओं को बचाने के चक्कर में पशुपालक झुलस गया। तीन पशुओं की झुलसने से मौत हो गई। करीब चार क्विटल गेहूं और भूसा जलकर राख हो गया। झुलसे पशु मालिक राम अवध को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

एसडीएम प्रीति तिवारी के निर्देश पर राजस्व कर्मियों व पशु चिकित्सालय की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और रिपोर्ट तैयार कर तहसील को सौंपी। पीड़ित के अनुसार पशुशाला में आग लगने का कोई औचित्य नहीं बनता। आग कैसे लगी है। इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed