फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Spiritual practice brings peace to the mind.

Amethi News: साधना से मन को मिलती है शांति

Sun, 06 Sep 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Spiritual practice brings peace to the mind.
अमेठी ​स्थित गायत्री श​क्तिपीठ में साधना करते साधक। स्रोत: गायत्री परिवार
अमेठी। गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में चल रही 40 दिवसीय गायत्री महापुरुश्चरण साधना के 38वें दिन सोमवार को पूजन-अर्चन और साधना के साथ आध्यात्मिक चिंतन हुआ। पं. इंद्रदेव शर्मा ने साधकों को जीवन में ईश्वर के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की प्राप्ति के लिए मनुष्य को अपना जीवन प्रभु को समर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि अपनी इच्छाओं की पूर्ति की अपेक्षा करने के बजाय ईश्वर की प्रेरणा और संकेतों के अनुसार जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए। साधना केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मसुधार और व्यक्तित्व विकास का माध्यम है। साधना से मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन



पं. इंद्रदेव शर्मा ने कहा कि अज्ञान के अंधकार से निकलकर ज्ञान के प्रकाश की ओर बढ़ना ही समझदारी है। इस मौके पर डॉ. मीनाक्षी सिंह, संगीता शर्मा, कोमल त्रिपाठी, सरिता सिंह, वंदना सिंह, सुनीता सिंह, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed