{"_id":"6a9c69c9353e7a539f0f027c","slug":"honoring-teachers-by-applying-a-tilak-amethi-news-c-96-1-ame1002-174999-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: तिलक लगाकर शिक्षकों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: तिलक लगाकर शिक्षकों का सम्मान
Sun, 06 Sep 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रमाण पत्र दिखाते शिक्षक। स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिलेभर में गुरुजनों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में विद्यार्थियों ने शिक्षकों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर और उपहार भेंट कर सम्मान किया। कई विद्यालयों में गुरु पूजन, भाषण, कविता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।
विकास भवन सभागार में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह हुआ। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और नवाचारी कार्य करने वाले 45 शिक्षकों को प्रमाणपत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 और बेसिक शिक्षा विभाग के 30 शिक्षक शामिल रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन और प्रदेश स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण भी किया गया। शिक्षक संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम हुए। इनमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित कर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन
समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, डीएम संजय चौहान, एसपी सरवणन टी, सीडीओ पूजा साहू समेत अन्य अधिकारी, शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
11 शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित
बाजारशुकुल। ब्लॉक संसाधन केंद्र में शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 11 शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षामित्र को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी हरिओम तिवारी ने शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुश पांडेय ने बताया कि शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मान दिया गया।
केक काटकर मनाया शिक्षक दिवस
भादर। कंपोजिट विद्यालय भादर प्रथम में शिक्षक दिवस पर बच्चों और शिक्षकों ने केक काटा। मिठाई और हलुआ बांटा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बच्चों को दिखाया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट किए। बच्चों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन और विचारों की जानकारी दी गई।