फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Karni Sena held a march.

Amethi News: करणी सेना ने किया मार्च

Sun, 06 Sep 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Sun, 06 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Karni Sena held a march.
 गौरीगंज तहसील परिसर में प्रदर्शन करते राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी। -संवाद
भादर। यूजीसी एक्ट के विरोध में करणी सेना डब्ल्यूएस के कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नरबहनपुर गांव से हाथों में भगवा ध्वज और मांगों से जुड़े पोस्टर-बैनर लेकर निकले।
विज्ञापन



अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए पीपरपुर स्टेशन मोड़ तक पहुंचे कार्यकर्ताओं ने एक्ट वापस लेने और आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करने की मांग की। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी रोल बैक, जाति नहीं, योग्यता पहचानें समेत अन्य नारे लगाए। पीपरपुर स्टेशन मोड़ पर पहुंचकर मार्च समाप्त हुआ।
विज्ञापन



प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूजीसी में आरक्षण संबंधी संशोधन पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किया जाना चाहिए। मार्च में प्रदीप सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, सत्यम तिवारी, दिलीप तिवारी, अभिषेक सिंह, विपिन सिंह, शशिकांत मिश्र, आशीष और मारकंडेय सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed