{"_id":"689b8826c9bc8aca8504ecdf","slug":"session-exams-in-council-and-recognized-schools-from-18th-amethi-news-c-96-1-ame1002-146486-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में सत्र परीक्षा 18 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: परिषदीय व मान्यता प्राप्त स्कूलों में सत्र परीक्षा 18 से
Tue, 12 Aug 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025-26 की पहली सत्र परीक्षा 18 से 23 अगस्त तक आयोजित होगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। परीक्षा आयोजन का खर्च विद्यालयों की कंपोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा।
1,510 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1.32 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। परीक्षा प्रश्नपत्र जुलाई तक पूर्ण कराए गए मासिक पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। कक्षावार प्रश्न तैयार करने से लेकर मूल्यांकन तक की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक और संबंधित कक्षा शिक्षकों को दी गई है। नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है।
अधिकारियों के अनुसार परीक्षाएं समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन विषय अध्यापक करेंगे। परिणाम अभिभावकों को विद्यालय में आमंत्रित कर बताया जाएगा, ताकि वे बच्चों की प्रगति से अवगत हों और सुधार में सहभागिता कर सकें। परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़े सभी अभिलेख विद्यालय में सुरक्षित रखे जाएंगे।
विज्ञापन
सत्र परीक्षा में जिन बच्चों का अधिगम स्तर अपेक्षित मानक से कम पाया जाएगा, उन्हें चिह्नित कर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इन कक्षाओं में अतिरिक्त अभ्यास और पुनरावृत्ति कराकर उन्हें मुख्यधारा में लाने का प्रयास होगा।
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक और विकासखंड स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी की निगरानी में परीक्षा होगी। उन्होंने पारदर्शी और सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।