{"_id":"5f413d858ebc3e3cb6541429","slug":"raid-on-fertilizer-shops-amethi-news-lko5363081127","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान बीज भंडार टीकरमाफी के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान बीज भंडार टीकरमाफी के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। खरीफ सीजन में उर्वरकों की कालाबाजारी व ओवररेटिंग को रोकने के साथ किसानों को उर्वरक दिलाने के लिए डीएम के निर्देश पर उर्वरक की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए। कार्यवाही के दौरान ओवररेटिंग पर एक विक्रेता के खिलाफ केस दर्ज करवाते हुए दो दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित, एक की बिक्री प्रतिबंधित तथा दो दुकानदारों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिला प्रशासन की कार्रवाई से उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
जिले में उर्वरक की ओवरेटिंग व प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से बिक्री नहीं करने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। डीएम अरुण कुमार के निर्देश पर शनिवार को गठित टीमों के साथ प्रदेश सरकार के निर्देश पर उर्वरक उपलब्धता व वितरण की जांच करने आए राज्य कृषि संस्थान के प्राध्यापक जेएन माथुर ने उर्वरक की दुकानों पर छापे मारे।
अभियान के दौरान टीकरमाफी स्थित किसान बीज भंडार पर ओवररेटिंग की पुष्टि होने के बाद विक्रेता के खिलाफ संग्रामपुर थाने में केस दर्ज करवाने के साथ ही रानीगंज स्थित शारदा खाद भंडार व सातन का पुरवा स्थित कृषक सेवा केंद्र पर प्वांइट ऑफ सेल मशीन से बिक्री न होने पर अनुबंध पत्र निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
इतना ही इंहौना स्थित गुप्ता खाद भंडार को सील करने के साथ ही टीम का जांच में सहयोग नहीं करने पर शिवकांत त्रिपाठी खाद भंडार की बिक्री प्रतिबंधित कर दी गई है। जांच के दौरान दुकान छोड़कर भाग जाने पर मित्तल ट्रेडर्स व फर्टिलाइजर ट्रेडर्स के विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब देने के साथ दस्तावेज प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से बिक्री नहीं करने, किसानों की संपूर्ण जानकारी अंकित रसीद नहीं देने, ओवररेटिंग करने तथा उर्वरक के साथ अन्य सामग्री लेने के लिए बाध्य करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए अभियान जारी रहेगा।