{"_id":"6851b92cb0d7a331ec0a9ec9","slug":"long-distance-trains-reached-gauriganj-late-amethi-news-c-96-1-ame1002-142764-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: देर से गौरीगंज पहुंचीं लंबी दूरी की ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: देर से गौरीगंज पहुंचीं लंबी दूरी की ट्रेनें
Wed, 18 Jun 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। लखनऊ–प्रतापगढ़ रेलखंड पर मंगलवार को लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनें देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। सबसे ज्यादा देर से हरिद्वार–प्रयागराज संगम योगनगरी एक्सप्रेस पहुंची, जो गौरीगंज स्टेशन पर निर्धारित समय सुबह 3:46 बजे के बजाय सुबह 7:36 बजे पहुंची। इस दौरान यात्री प्लेटफार्म पर गर्मी में घंटों इंतजार करते रहे।
इसके अलावा देहरादून–वाराणसी जनता एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार–दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे और दिल्ली–वाराणसी काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से पहुंची। इसी तरह आनंद विहार–वाराणसी गरीब रथ, दिल्ली–प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ–प्रयागराज संगम पैसेंजर, अमृतसर–हावड़ा पंजाब मेल, दिल्ली–पुरी नीलांचल एक्सप्रेस भी एक-एक घंटे विलंब से चलीं।
हावड़ा–अमृतसर, वाराणसी–देहरादून, राजेंद्र नगर–जम्मूतवी, वाराणसी–दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक-एक घंटे और दानापुर–आनंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि ट्रेनों में देरी तकनीकी कारणों से हुई है। यात्रियों को वेटिंग रूम में पंखे और ठंडे पानी की सुविधा के साथ रुकने की व्यवस्था की गई है। ट्रेनों की स्थिति समय-समय पर यात्रियों को बताई जा रही है।